Aadhar Card Update: आधार अपडेट फ्री में कैसे करें, जरूरी दस्तावेज़ क्या हैं
आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी ज़िन्दगी का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक खाता खोलना हो, मोबाइल सिम लेना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आधार अपडेट नहीं होगा तो कितनी परेशानियाँ हो सकती हैं। कई लोग इसे अनदेखा करते हैं, पर अब UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने एक बड़ा ऐलान किया है। Aadhar Card Update
21वीं किस्त की तारीख घोषित, मिलेंगे ₹2000 PM Kisan 21th Installment Date
आधार अपडेट फ्री में कराएं
यूआईडीएआई ने 14 जून 2026 तक का समय दिया है, जब तक आप अपने आधार कार्ड में पहचान (POI) और पता (POA) का प्रमाण फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी नज़दीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत नामांकन केंद्र पर जाकर अपडेट करवाना होगा। अपडेट कराने के लिए जरूरी दस्तावेज़ भी फ्री में अपलोड किए जा सकते हैं। MyAadhaar पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने दस्तावेज़ अपलोड करके आधार अपडेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से आपकी जानकारी सटीक बनी रहेगी और भविष्य में आने वाली दिक्कतें भी खत्म हो जाएंगी।
School Holiday Alert: 30 सितंबर से 3 दिन के लिए बंद होंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर
बाल आधार अपडेट क्यों है जरूरी
आपके बच्चे का आधार अपडेट करना भी बेहद ज़रूरी है। UIDAI के नियम के अनुसार, बच्चे के पांच साल की उम्र के बाद बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। माता-पिता को बच्चे के सात साल का होने से पहले यह अपडेट पूरा करना होता है। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आधार अमान्य हो सकता है। भारत में लगभग 17 करोड़ बच्चों के आधार अपडेट अभी भी लंबित हैं।
Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस
यह अपडेट स्कूल में दाखिला, छात्रवृत्ति, बोर्ड परीक्षाएँ और सरकारी योजनाओं के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल आईडी और अपने आधार कार्ड की जरूरत होगी। इसके बाद फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट हो जाता है।
बचपन में अपडेट ना कराने के नुकसान!
Aadhar card: आधार कार्ड धारकों नई मुसीबत केंद्र सरकार के द्वारा बड़ा फैसला!
अगर बाल आधार समय पर अपडेट नहीं करवाया गया तो बहुत से काम अटक सकते हैं। स्कूल दाखिला न हो, छात्रवृत्ति मिलना मुश्किल हो जाए, सरकारी योजनाओं का लाभ छूट जाए, या बोर्ड परीक्षाओं में दिक्कतें आ जाएं। इसलिए माता-पिता को इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना चाहिए। UIDAI का कहना है कि बच्चों के 0-5 साल की उम्र में आधार नामांकन (बाल आधार) केवल जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है।
आधार अपडेट कराते समय ध्यान रखने वाली बातें!
आधार अपडेट के लिए दस्तावेज़ सही और मान्य होना जरूरी है। पहचान और पते का प्रमाण (POI & POA) अपडेट करते समय दस्तावेज़ों की जांच भी की जाती है। MyAadhaar पोर्टल पर जाकर घर बैठे भी दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं। बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपॉइंटमेंट लेना फायदेमंद रहेगा। UIDAI ने यह सुविधा इसलिए दी है ताकि हर नागरिक अपने दस्तावेज़ समय पर अपडेट कर सके और भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सके।
Gold silver New Rate : सोना चांदी के दामों में आई तूफानी गिरावट जाने 18k से लेकर 24k का दाम
आधार अपडेट का यह नया नियम हम सभी के लिए एक बड़ी राहत की बात है। अब बिना किसी खर्च के अपनी जानकारी सही कराना बहुत आसान हो गया है। बस सही समय पर अपडेट करवाना है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आपका आधार अमान्य न हो। ध्यान रहे, समय पर अपडेट न करने पर कई जरूरी काम अटक सकते हैं। इसलिए इसे अनदेखा न करें और जल्द से जल्द अपडेट करवाएं।